H

राहुल गांधी बोले - उप्र में ‘इंडिया गठबंधन’ का तूफान आ रहा है, मोदी फिर से पीएम नहीं बनेंगे

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 10 May 2024 09:53 AM


राहुल गांधी ने कहा कि, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ का उत्तर प्रदेश में तूफान आ रहा है।

bannerAds Img
इस समय देश में चुनाव का माहौल चल रहा है। चुनाव में देश की राजनीतिक पार्टियों के नेता खूब एक-दूसरे पर निशाना दाग रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि, नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे और लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी हार होगी।

उप्र में ‘इंडिया गठबंधन’ का तूफान आ रहा है

राहुल गांधी ने कहा कि, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ का उत्तर प्रदेश में तूफान आ रहा है। कांग्रेस नेता ने आज यानी की शुक्रवार को कन्नौज में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, यह लिखित में ले लें कि, नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। बता दें कि, अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

यूपी में कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं

आपको बता दें कि, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के घटक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भी कन्नौज में चुनावी रैली को संबोधित किया। कन्नौज संसदीय सीट के लिए लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।