H

विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले - अब किसी की हिम्मत नहीं कि देश में विस्फोट कर दे…

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 05 May 2024 07:56 AM


सीएम योगी ने आगे कहा कि, किसी की हिम्मत नहीं की देश में विस्फोट कर दे। समाजवादी पार्टी ने आतंकियों के मुकदमे वापस लिये। सपा सरकार में आए दिन दंगे होते थे।

bannerAds Img
सीएम योगी आदित्यनाथ ने औरैया में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। योगीने कहा कि, सपा सरकार में अयोध्या में गोलियां चलती थीं। कांग्रेस कहती थी राम तो हुए ही नहीं, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है। देश में अब कोई आतंकी घटनाएं नहीं होती है।

किसी की हिम्मत नहीं की देश में विस्फोट कर दे

सीएम योगी ने आगे कहा कि, किसी की हिम्मत नहीं की देश में विस्फोट कर दे। समाजवादी पार्टी ने आतंकियों के मुकदमे वापस लिये। सपा सरकार में आए दिन दंगे होते थे। भाजपा की सरकार में माफियाओं के राम नाम सत्य की यात्रा निकल गई। वहीं, फर्रुखाबाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, हमने कहा था अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। माफियाओं का राम नाम सत्य होगा। करके दिखाया। भारत रामकृष्ण की धरती है जिहाद की धरती नहीं है।

नया भारत छेड़ता नहीं है छेड़ने वालों को छोड़ता नहीं है

योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा में कहा कि, 2014 के पहले भ्रष्टाचार चरम पर था। पहले योजनाएं जनता तक नहीं पहुंच पाती थीं। नए भारत में दुनिया में हमारा सम्मान बढ़ा है। सीएम योगी ने आगे कहा कि, अब पटाखा भी फटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है। नया भारत छेड़ता नहीं है छेड़ने वालों को छोड़ता नहीं है।