H

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी , दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल

By: Sanjay Purohit | Created At: 03 May 2024 08:17 AM


दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम, 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्रता 34 फीसदी दर्ज की गयी।

bannerAds Img
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम, 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्रता 34 फीसदी दर्ज की गयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिससे हल्की बारिश हो सकती है। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

वहीं, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, खरगोन, खंडवा, दतिया समेत 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। ईरान की ओर से वेस्टर्न डिस्टर्बन्स या पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव होगा, जिससे 6 और 7 मई को हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश के नंद्याल में गुरुवार को पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि तेलंगाना में 45.3 डिग्री और ओडिशा में 45.0 डिग्री था। अगर आज के मौसम की बात करें तो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में लू चलने की संभावना है। असम और मेघालय में 5 और 6 मई को भारी बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली एनसीआर में शनिवार को बौछारें पड़ सकती हैं।