H

कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- मुद्दों को भटकाने की कोशिश में भाजपा खुद भटक गई

By: Richa Gupta | Created At: 09 May 2024 09:27 AM


मध्यप्रदेश में लोकसभा के तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद हार जीत को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के अपने अपने दावे प्रतिदावे हैं। इसी कड़ी में चुनाव परिणाम के पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया X पर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए जीत को लेकर बड़ा दावा किया है।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में लोकसभा के तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद हार जीत को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के अपने अपने दावे प्रतिदावे हैं। इसी कड़ी में चुनाव परिणाम के पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया X पर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। कहा कि- इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं।
<

इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने X पर लिखा- भाजपा शुरू से इस चुनाव को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही थी लेकिन भटकाते-भटकाते अब खुद ही भटक गई है। इस लोकसभा चुनाव में जनता का मानस अब स्पष्ट बन चुका है। इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं। भाजपा का नेतृत्व देश के किसान, नौजवान, महिलाओं, सरकारी कर्मचारी, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक या किसी वर्ग के बारे में कोई भी नीति या नीयत स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। ऐसी गुमराह पार्टी से देश की रक्षा करने के लिए भारत के नागरिक तैयार हैं। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।