H

ब्रिटिश परिवार की शाही बहू मेगन ने कहा- DNA जांच में मेरे नाइजीरियाई अंश बारे पता लगना सुखद अहसास

By: Sanjay Purohit | Created At: 12 May 2024 08:55 AM


ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू एवं ‘डचेस ऑफ ससेक्स' मेगन ने पश्चिम अफ्रीकी देश में महिलाओं से मुलाकात के दौरान कहा कि डीएनए जांच के दौरान यह पता लगना ‘‘सुखद'' रहा कि वह आंशिक रूप से नाइजीरियाई हैं।

bannerAds Img
लंदन, ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू एवं ‘डचेस ऑफ ससेक्स' मेगन ने पश्चिम अफ्रीकी देश में महिलाओं से मुलाकात के दौरान कहा कि डीएनए जांच के दौरान यह पता लगना ‘‘सुखद'' रहा कि वह आंशिक रूप से नाइजीरियाई हैं। घायल सैनिकों और युवतियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के वास्ते पहली बार प्रिंस हैरी के साथ नाइजीरिया की यात्रा के दूसरे दिन मेगन ने नाइजीरिया को ‘अपना देश' माना। उन्होंने कहा, ‘‘अपनी विरासत के बारे में और अधिक जानना आंखें खोलने वाला रहा है।''

उन्होंने नाइजीरियाई अर्थशास्त्री और विश्व व्यापार संगठन (WTO) की प्रमुख नगोजी ओकोंजो-इवीला की सह-अध्यक्षता में ‘नेतृत्व में महिलाओं' पर आधारित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘लाखों वर्ष में भी मैं इसे इतना नहीं समझ पाती, जितना कि अब समझती हूं। और पिछले दिनों में जो चर्चा में रहा, वह यह है कि ‘हमें यह जानकार इतनी हैरानी नहीं हुई कि आप नाइजीरियाई हैं।''' मेगन ने कहा, ‘‘यह आपके लिए एक प्रशंसा है क्योंकि वे नाइजीरियाई महिला को बहादुर, साहसी और सुंदर के तौर पर परिभाषित करते हैं।