H

गांव चलो अभियान के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया दीवार लेखन

By: Richa Gupta | Created At: 10 February 2024 08:15 AM


गांव चलो अभियान के अंतर्गत भोपाल में आयोजित दीवार लेखन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लालघाटी चौराहे ओवर ब्रिज के पास, गांधीनगर मंडल के वार्ड क्रमांक 6 के बूथ क्रमांक 56 पर दीवार लेखन किया।

bannerAds Img
गांव चलो अभियान के अंतर्गत भोपाल में आयोजित दीवार लेखन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लालघाटी चौराहे ओवर ब्रिज के पास, गांधीनगर मंडल के वार्ड क्रमांक 6 के बूथ क्रमांक 56 पर दीवार लेखन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "हम सब 'एक बार फिर से मोदी सरकार' अभियान के अंतर्गत आज दीवार लेखन में सम्मिलित हुए। यहां निजी मकान पर सहमति के बाद हमने दीवार लेखन किया है"

वीडी शर्मा ने किया दीवार लेखन

बीते दिन शुक्रवार को ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम आवन में “गाँव चलो अभियान” के अन्तर्गत “एक बार फिर से मोदी सरकार” के संकल्प के साथ दीवार लेखन किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने का आह्वान किया था।

9 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान

बता दें, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ता दल भाजपा लगातार तैयारियों में जुटी है। प्रदेश में चुनावों को लेकर कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है वही 9 फरवरी यानि आज से 11 फरवरी तक भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है।