H

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा: श्योपुर में नाव पलटने से सात लोगों की मौत, एक लापता, सीएम मोहन ने दिए ये निर्देश

By: Sanjay Purohit | Created At: 02 June 2024 08:42 AM


मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मानपुर थाना इलाके के सरोदा गांव के पास यात्रियों से भरी नाव सीप नदी में पलट गई। दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है।

bannerAds Img
श्योपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर है। मानपुर थाना इलाके के सरोदा गांव के पास यात्रियों के भरी नाव सीप नदी में पलट गई। इस खौफनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चे का शव भी शामिल है, जबकि एक शख्स लापता है। नाव में सवार दो से तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली है। बताया जा रहा है कि जब लोग नाव में थे, तब अचानक तेज आंधी चलने लगी। इस वजह से बीच नदी में चल रही नाव पलट गई। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है।

हादसे की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। चौंकाने वाली बात यह है कि यहां प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली। मौके पर एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंची। गांव वालों ने बताया कि हादसा शाम करीब चार बजे हुआ और रेस्क्यू ऑपरेशन शाम छह बजे शुरू हुआ।

सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, श्योपुर-चंबल नदी में रामेश्वर घाट पर नाव पलटने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे के बाद मौके पर कलेक्टर एवं एसपी तत्काल पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तीव्र गति से जारी है। शासन की ओर से मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।