H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा की तैयारी की तेज, 17 सितंबर से निकलेगी यात्रा

By: Richa Gupta | Created At: 15 September 2023 08:59 AM


विपक्षी कांग्रेस शिवराज सरकार की नाकामियों को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। कांग्रेस 17 सितंबर से प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकलेगी। प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला आज बैठक लेंगे।

banner
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब बहुत कम समय बचा हैं। यहां सत्ता की लड़ाई मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। दोनों ही पार्टियों मतदाताओं को लुभाने में कोई कमी नहीं छोजड रही है। बीजेपी अपनी योजनाओं के दम पर जनता का आशीर्वाद लेने सड़कों पर निकल पड़ी है। वहीं, विपक्षी कांग्रेस शिवराज सरकार की नाकामियों को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। कांग्रेस 17 सितंबर से प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकलेगी। प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला आज बैठक लेंगे।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

इस बैठक में जन आक्रोश का रोड मैप तैयार होगा। सभी जिला अध्यक्ष, प्रभारीयो के साथ करेंगे बैठक। पदाधिकारीयो की तय करेंगे जिम्मेदारी। सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव , डॉ.गोविंद सिंह, अजय सिंह, जीतू पटवारी को दी गई है अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी। संभागीय मुख्यालय पर बड़े आयोजन करने की भी तैयारी।

बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के अनुसार, पार्टी की जन आक्रोश यात्रा के दौरान प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा। इन यात्राओं के दौरान भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली, महाकाल लोक में सप्तऋषियों की मूर्तियां खंडित होने जैसे मामलों से बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा। केके मिश्रा ने बताया कि निमाड़-मालवा, मध्य भारत, महाकौशल, बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल और विंध्य इलाके में निकाली जाने वाली यात्राओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे।

Read More: बदल सकते हैं मप्र के चुनावी समीकरण, गठबंधन संयुक्त रूप से लड़ सकता है विधानसभा चुनाव