H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

मंत्रिमंडल विस्तार पर सियासत तेज, कमलनाथ के बाद दिग्विजय सिंह ने भी साधा निशाना

By: Richa Gupta | Created At: 26 August 2023 11:37 AM


कैबिनेट विस्तार को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा तो वहीं अब दिग्विजय सिंह ने भी बीजेपी पर साधा निशाना।

banner
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले मंत्रिममंडल का विस्तार किया जा रहा है। शिवराज कैबिनेट में नए मंत्री शामिल हो गए हैं। आज सुबह राजभवन में मंत्रियों ने शपथ ली। कैबिनेट विस्तार को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा तो वहीं अब दिग्विजय सिंह ने भी बीजेपी पर साधा निशाना।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, जब सरकार के दिन गिने चुने बचे हैं, तब सत्ता में शामिल होकर ये कौन सा जनहितैषी काम कर लेंगे? अगर थोड़ा सा जमीर इनमे होता तो इस भ्रष्ट मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होते। और क्या राहुल लोधी ने उमा भारती जी से स्वीकृति लें ली है?

कमलनाथ ने कसा तंज

पूर्व मख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार के कैबिनेट विस्तार पर तंज कसा। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, “जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मप्र में मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है। तंज कसते हुए कहा कि ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।”

नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कुछ वक्त पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार की कैबिनेट में तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद 3 विधायकों को मंत्रि मंडल में जगह मिल गई है। ऐसा माना जा रहा है कि आज ही शाम तक विभागों का भी बंटवार हो जाएगा। राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने तीनों विधायक गौरी शंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल सिंह लोधी को गोपनियता और मंत्रिपद की शपथ दिलाई। इस दौरान गौरी शंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई तो राहुल लोधी को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई।