MP Elections 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने बीजेपी पर साधा निशाना, पूर्व सांसद महेश गिरी के बयान पर किया पलटवार
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप जैन 'आदित्य' ने जैन समाज और पूर्व सांसद महेश गिरी के बयान के मामले में बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद महेश गिरी भारतीय जनता पार्टी की सोच को दर्शाते हैं। गिरी ने कहा था ''अगर गिरनार पर्वत पर कोई भी साधु गया तो हम उसकी गर्दन काट देंगे।''
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन इंदौर पहुंचे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। प्रदीप जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश की सरकार घोटाले की सरकार है और जब से यह सरकार बनी है तब से अब तक पिछले 18 सालों में कई घोटाले हुए प्रदीप जैन ने कहा कि सरकार लोगों के दिलों तक नहीं पहुंच सकी और प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा।
प्रदीप जैन ने कहा कि जिस मंत्रालय पर 50 हजार करोड़ से भी अधिक का कर्ज है। उस मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में आनंद मंत्रालय बनना जा रहा है। पटवारी की नौकरी भी निकलती है तो उसमे में भी भ्रष्टाचार होता है। जैन ने कहा कि बेरियर पर अवैध वसूली की जाती है। 1500 से खाली 3000 तक की अवैध टैक्स वसूली होती है।