H

Vladimir Putin पांचवीं बार बने रूस के राष्ट्रपति, इन देशों ने किया शपथ ग्रहण का बहिष्कार

By: payal trivedi | Created At: 07 May 2024 11:24 AM


व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को क्रेमलिन समारोह में छह साल के नए कार्यकाल के लिए शपथ ली।

bannerAds Img
मॉस्को: व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को क्रेमलिन समारोह में छह साल के नए कार्यकाल के लिए शपथ ली। इस शपथ समारोह का यूक्रेन में रूस के युद्ध के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका और कई अन्य पश्चिमी देशों ने बहिष्कार किया।

5 वीं बार बने रूस के राष्ट्रपति

मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में पुतिन ने 33 शब्दों में शपथ ली। यह वही जगह है, जहां रूस के जार परिवार के 3 राजाओं (एलेक्जेंडर 2, एलेक्जेंडर 3 और निकोलस 2) की ताजपोशी हुई थी। पुतिन ने इससे पहले साल 2000 में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसके बाद से 2004, 2012 और 2018 में भी वे राष्ट्रपति बन चुके हैं। 1999 से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के रूप में पुतिन सत्ता में बने रहे। यूक्रेन में हजारों सैनिकों को भेजने के दो साल से अधिक समय बाद अपना नया कार्यकाल शुरू कर रहे हैं।