H

CG NEWS : क्योकि हर एक वोट जरूरी होता है...102 साल की उम्र में वोट करने का ऐसा जज़्बा मतदाताओं के लिए मिसाल बने कनक मंडल....

By: Shivani Hasti | Created At: 07 November 2023 07:48 AM


bannerAds Img
CG NEWS : कांकेर छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के मदतन करने बड़े संख्या में लोग बूथ में पहुंचकर मतदान कर रहे है। एक तरफ नक्सली आतंक मचा रहे है तो वही दूसरी ओर मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह,बढ़-चढ़कर लोग सुबह से ही केंद्रों पर पहुंच कर कर रहे वोट लोकतंत्र की नीव को मजबूत करने वयोवृद्ध भी कमतर नहीं है। जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पखांजूर निवासी 102 साल के वयोवृद्ध श्री कनक मंडल में यह जज्बा देखने को मिला। शतायु पार कर चुके विद्यानगर निवासी श्री मंडल ने बताया कि वह शुरू से वोट करते आ रहे हैं और अगर आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोकतन्त्र की खूबसूरती मतदान करने में है, क्योंकि यही प्रदेश और देश का भविष्य तय करता है। मंडल के मतदान को यादगार बनाने शतायु वोटर के नाम से मतदान केंद्र परिसर में पौधा भी लगाया गया।

Read More: CG Election 2023: भतीजे विजय बघेल से चुनावी भिड़ंत पर सीएम भूपेश बोले - रिश्ते में हम बाप लगते हैं.