H

3 मार्च को MP में दस्तक देंगी राहुल की यात्रा, प्रदेश की 7 सीटें करेगी कवर

By: Richa Gupta | Created At: 29 January 2024 07:23 AM


कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा एक बार फिर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की गई है। राहुल गांधी की ये यात्रा मार्च में मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

bannerAds Img
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा एक बार फिर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की गई है। राहुल गांधी की ये यात्रा मार्च में मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश की 7 सीटों पर पहुचेंगी ये यात्रा। प्रदेश कांग्रेस इसके लिए तैायारियों में जुट गई हैं। मणिपुर से शुरू हुई राहुल की भारत छोड़ो न्याय यात्रा 3 मार्च को मुरैना में करेगी प्रवेश। प्रदेश में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला बड़ा कार्यक्रम।

भीड़ जुटाने के लिए बना रही योजना

पार्टी यात्रा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए बना रही योजना । कांग्रेस की यात्रा को लोकसभा की तैयारी के आगाज की तरह देखा जा रहा। यात्रा में ग्वालियर चंबल और मालवा सहित प्रदेश के कुल 9 जिले और सात लोकसभा सीटें होगी कवर। राहुल 7 दिन प्रदेश में रहकर 698 किलोमीटर का तय करेंगे सफर। राहुल राजस्थान के धौलपुर से मुरैना और फिर ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके बाद शिवपुरी, गुना, राजगढ़ आगर मालवा उज्जैन रतलाम से झाबुआ होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा निकल जाएंगे।

प्रदेश नेतृत्व से चर्चा की संभावना

यात्रा के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी प्रदेश नेतृत्व से चर्चा की संभावना। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार करेंगे समीक्षा। 4 से 7 फरवरी तक ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल में दौरे कर तैयारी की करेंगे समीक्षा।