H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

जन आशीर्वाद यात्रा : डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

By: Richa Gupta | Created At: 12 September 2023 02:56 PM


दतिया में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुँची। जन आशीर्वाद यात्रा में राष्ट्रीय कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र खटीक, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, व यात्रा के प्रभारी प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा थे।

banner
दतिया में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुँची। जन आशीर्वाद यात्रा में राष्ट्रीय कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र खटीक, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, व यात्रा के प्रभारी प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा थे। यात्रा भांडेर विधानसभा से दतिया पहुंची और किला चोक मैदान पर विशाल आमसभा आयोजित हुई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से आमजनता ने स्वागत किया। दतिया के पटवा तिराहे पर मुस्लिम समुदाय ने एक जुटता के साथ पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

जनता से जन आशीर्वाद मांगा

इस दौरान प्रभात झां जन आशीर्वाद यात्रा के बारे में जानकारी दी तो वहीं जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के तारीफों के पुल बांधे। भाई केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जनता से जन आशीर्वाद मांगा। वहीं डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।

भाजपा की योजनाओं को बंद कर दिया था

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस ने अपने शासनकाल में भाजपा की योजनाओं को बंद कर दिया था। अब उनकी निगाह भाजपा द्वारा बनाई गई लवांवित करने वाली योजनाओं पर है। बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, वह सबसे पहले लाडली लक्ष्मी योजना और कन्यादान जैसी योजनाओं को बंद कर देंगे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ -साथ, दतिया भिंड लोकसभा की संसद श्रीमती संध्या राय भी मौजूद थी।