H

कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कन्याकुमारी क्यों जा रहे हैं पीएम मोदी ?

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 30 May 2024 08:38 AM


तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने पीएम मोदी के आध्यात्मिक प्रवास की अनुमति देने के खिलाफ जिलाधिकारी के समक्ष याचिका दायर की।

bannerAds Img
कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी के कन्याकुमारी जाने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, 2024 का चुनाव दो लोगों के बीच है। एक वह लोग हैं जो धर्म के साथ हैं। एक ओर ऐसे लोग है जो धर्म को मिटाना चाहते हैं। आचार्य ने आगे यह भी कहा है कि, नरेंद्र मोदी का वहां जाना आध्यात्मिकी चेतना का विषय है।

2024 का यह चुनाव 'धर्मयुद्ध' है

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि, साधु की 'साधना' आध्यात्मिक चेतना और 'आस्था' का विषय है, मगर ये बात उनकी 'समझ' में नहीं आयेगी जिनकी आस्था 'वेटिकन' में है. कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- '2024 का यह चुनाव 'धर्मयुद्ध' है। एक तरफ वे लोग हैं जो धर्म के साथ हैं और दूसरी तरफ वे लोग हैं जो धर्म को खत्म करना चाहते हैं। आसुरी शक्तियों से लड़ने के लिए, उनका विनाश करने के लिए, एक आध्यात्मिक शक्ति की जरूरत होती है।

...इसलिए वे पीएम मोदी का विरोध कर रहे हैं

उन्होंने आगे अपने इस लेख में लिखा है कि, मुझे लगता है कि, आध्यात्मिक शक्ति हासिल करने के लिए पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद के पास जा रहे हैं। यह आध्यात्मिक जागृति और आस्था का विषय है। वेटिकन और विदेशों में जिनकी आस्था है, वे इसे नहीं समझेंगे और इसलिए वे पीएम मोदी का विरोध कर रहे हैं।

पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे

आपको बता दें कि, पीएम मोदी के बृहस्पतिवार से यहां स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर 45 घंटे के प्रवास के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी यहां ध्यान लगाएंगे। बता दें कि, तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने पीएम मोदी के आध्यात्मिक प्रवास की अनुमति देने के खिलाफ जिलाधिकारी के समक्ष याचिका दायर की। इसमें उन्होंने चुनाव आचार संहिता लागू होने और पर्यटन सीजन का हवाला दिया। द्रमुक ने कहा कि, पर्यटन सीजन में घरेलू और विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में आयेंगे।