H

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, अरुणाचल प्रदेश सहित 4 राज्यों में हो सकती है बारिश

By: Ramakant Shukla | Created At: 26 March 2024 04:26 AM

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 29 मार्च तक ताजा बारिश होने की संभावना है।

bannerAds Img

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे 29 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने 28 और 29 मार्च को हिमाचल प्रदेश में हल्की ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पूर्वोत्तर में इन स्थानों पर बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर में असम और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में व्यापक रूप से हल्की वर्षा होने की संभावना है। 29 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।