H

बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर के एमपी दौरे का दूसरा दिन

By: Richa Gupta | Created At: 08 May 2024 06:59 AM


बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर के एमपी दौरे का दूसरा दिन है। वे आज उज्जैन, रतलाम, इंदौर लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी। अलका गुर्जर सुबह 8 बजे उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगी।

bannerAds Img
बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर के एमपी दौरे का दूसरा दिन है। वे आज उज्जैन, रतलाम, इंदौर लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी। अलका गुर्जर सुबह 8 बजे उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगी। दोपहर 12 बजे रतलाम लोकसभा के सैलाना में महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। दोपहर 3 बजे महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगी। वहीं शाम 7 बजे इंदौर में महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगी।

मंगलवार को शाजापुर दौरे पर रही

बता दें कि, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने मंगलवार को शाजापुर जिले के बेरछा मंडल में मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन कानून बनाकर देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ किया है। मोदी जी नेतृत्व में विकास की राजनीति शुरू हुई है। प्रधानमंत्री की गारंटी में देश में वंचितों, गरीबों, किसानों और महिलाओं के विकास पर काम हो रहा है और इस बदलते भारत को आज हम सब देख रहे है। वहीं कांग्रेस के शासनकाल में समाज को बांटने की राजनीति होती थी।