H

MP Budget 2024: सदन में गूंजा लाडली बहना योजना का मुद्दा

By: Richa Gupta | Created At: 09 February 2024 08:48 AM


मध्यप्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट सत्र के प्रश्नकाल में सदन गरमाया रहा। प्रदेश में 18 से 21 साल की महिलाओं को लाडली बहना योजना में शामिल करने का सरकार का कोई प्रस्ताव नहीं है।

bannerAds Img
MP Budget 2024: मध्यप्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट सत्र के प्रश्नकाल में सदन गरमाया रहा। प्रदेश में 18 से 21 साल की महिलाओं को लाडली बहना योजना में शामिल करने का सरकार का कोई प्रस्ताव नहीं है। कांग्रेस विधायक झुमा सोलंकी के सवाल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने लिखित में जवाब दिया। 18 से 21 साल की महिलाओं को लाभांवित किए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। 2024 में पात्र हो चुकी महिलाओं को योजनाओं में शामिल करने का समय सीमा बताना संभव नहीं है। 2023 की अपेक्षा 2024 में इस योजना की कितनी पात्र महिलाओं में कमी आई है।

राशि का ब्योरा मांगा गया

2023 में जमा राशि और 2024 में कितनी राशि जमा हुई का ब्योरा मांगा गया। मंत्री निर्मला भूरिया ने लिखित में जवाब दिया कि- पात्रता में कमी की वजह से इस योजना में महिलाओं की संख्या कम हुई हैं। 60 से अधिक आयु की महिलाएं इस योजना में अपात्र हुई हैं। स्वैच्छिक लाभ से भी कई महिलाओं ने इस योजना से परित्याग किया है। समग्र आईडी डिलीट होने और कुछ महिलाओं के मृत होने की वजह से भी महिलाएं कम हुई हैं।