H

CG NEWS : खैरागढ़ में जर्जर सीढ़ी भर भराकर बच्चों पर गिरी, पांच गंभीर रूप से घायल

By: Shivani Hasti | Created At: 07 June 2024 12:48 PM


bannerAds Img
CG NEWS : खैरागढ़। खैरागढ़ जिले में अचानक भर भराकर मकान की जर्जर सीढ़ी गिर गई। इसके चलते सीढ़ी के नीचे बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहे 5 बच्चों दब गए। जिससे सभी बच्चे घायल हो गए हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मामला गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम चिलगुड़ा पंचायत की है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की सुबह लालाराम कोठले के घर के पास भावेश कोठले, उदय मरकाम, शशि साह, रुपेश साहू और कुटेलीखुर्द से ग्राम चिलगुड़ा आए मेहमान टिकेश्वर मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान उन पर लालाराम कोठले की दूसरी मंजिल से छत पर जाने के लिए सीढ़ी थी, जो पुरानी और जर्जर थी। अचानक सीढ़ी टूटकर बच्चों पर गिर गई। भावेश के पैर में जंग लगा रॉड घुस गया था, जिसे निकाल दिया गया है। उसका पैर फैक्चर था।