H

मीनाक्षी लेखी के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार, कहा- नारियों पर हो रहे अनाचार, दुराचार पर लेखी ने कुछ नहीं कहा

By: Richa Gupta | Created At: 27 October 2023 07:41 AM


मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष है। चुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग जारी है। गुरुवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रेस कॉन्फ्रेस में विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर कई आरोप लगाए थे।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष है। चुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग जारी है। गुरुवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रेस कॉन्फ्रेस में विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर कई आरोप लगाए थे। उनके आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने मंत्री लेखी के सवाल पर प्रतिप्रश्न किया है।

मध्यप्रदेश की महिलाओं पर अहसान न लादें

कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि, प्रदेश की नारियों पर हो रहे अनाचार, दुराचार, मानव तस्करी पर लेखी ने कुछ नहीं कहा। मीनाक्षी लेखी हेमामालिनी को नचवाने वाली मनोवृत्ति पर चुप क्यों हैं? आप मंहगाई, बेरोजगारी, भूख, गरीबी, अशिक्षा, खाली पड़े कालेजों की चर्चा क्यों नहीं करतीं। कहा कि 1000 रु. गिनाकर आप मध्यप्रदेश की महिलाओं पर अहसान न लादें।

Read More: 'विंध्य जनता पार्टी' ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 25 प्रत्याशियों की सूची

यह जनता के टैक्स से दिया गया पैसा है। बीजेपी के घर का दान नहीं है। क्या हेमामालिनी के नचवाने को विकास बताना आपकी पार्टी की स्थाई सोच है। स्कूल जाती बच्चियों को उठाकर गैंग रेप करने वालों पर बुलडोजर का डीजल क्यों खत्म हो गया, यह भी तो बताइये। नारी शक्ति आपकी ओर देख रही है।