H

किसान आंदोलन की आहट: नोएडा पुलिस ने दिल्ली से जुड़ी सीमाओं पर बढ़ाई सुरक्षा

By: Sanjay Purohit | Created At: 08 February 2024 09:54 AM


संसद तक मार्च करने की योजना के तहत हजारों किसानों और ग्रामीणों के एकत्र होने के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली से लगी अपनी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई

bannerAds Img
संसद तक मार्च करने की योजना के तहत हजारों किसानों और ग्रामीणों के एकत्र होने के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली से लगी अपनी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। किसान नेता राकेश टिकैत दोपहर में ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शनकारियों के समूह में शामिल हुए, जहां उनके भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के सदस्य स्थानीय प्राधिकरण कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नोएडा में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भारतीय किसान परिषद कर रही है

दिल्ली मार्च की घोषणा के बाद सीमाओं पर सख्ती

किसानों के ‘दिल्ली मार्च' की घोषणा के बाद नोएडा पुलिस दिल्ली से जुड़ी विभिन्न सीमाओं पर सख्ती से जांच कर रही है जिसकी वजह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और डीएनडी सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘किसान आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली से जुड़ी सभी सीमाओं, किसान चौक और अन्य स्थानों पर बैरियर लगाए जा गए हैं। प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है जिसके कारण यातायात की गति धीमी हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, किसानों के प्रस्तावित मार्च की वजह से कुछ जगहों पर यातायात के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जबकि किसानों से वार्ता कर प्रस्तावित मार्च को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।