H

विक्रम अहाके के बीजेपी में शामिल होने पर वीडी शर्मा बोले- राममय हो गया है छिंदवाड़ा

By: Ramakant Shukla | Created At: 01 April 2024 10:13 AM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके की ज्वॉइनिंग पर कहा कि छिंदवाड़ा राममय हो गया है, शेष बचा हुआ आगे हो जाएगा। छिंदवाड़ा में कमल का फूल खिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि विक्रम अहाके भाजपा में नकुलनाथ, कमलनाथ के शब्दों से आहत होकर आए हैं। उन्होंने आदिवासियों का अपमान किया है।

bannerAds Img

दिग्विजय सिंह हार का बहाना ढूंढ रहे हैं

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर कहा कि देश के अंदर सबसे बड़े जयचंद का नाम है दिग्विजय सिंह। शहीद और सेना पर सवाल उठाते आए हैं, प्रचंड हार की डर से दिग्विजय सिंह बैलेट पेपर की बात कह रहे हैं। जमानत जब्त होगी, इसलिए पहले दिन से ही बहाना ढूंढ रहे हैं।