H

PM MODI ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बोले - पाकिस्तान के नेता शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 May 2024 07:39 AM


पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन-जायदात पर पड़ गई है। कांग्रेस हो या JMM हो, उनको और कुछ नजर ही नहीं आता है। कांग्रेस ने अभी अपना घोषणापत्र निकाला है और बेईमानी देखिए वे कह रहे हैं कि, आपका एक्स-रे करेंगे।

bannerAds Img
देश में चुनाव का मौसम चल रहा है। देशभर में 7 चरणों में चुनावों को आयोजित किया जाना है, इसमें से दो चरणों को लेकर चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसी को लेकर देश की सभी राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत के साथ जुटी हुई हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी आज यानी की शनिवार (4 मई) पलामू में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे।

कांग्रेस की नजर आपकी जमीन पर हैं

पीएम ने अपने संबोधन में आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन-जायदात पर पड़ गई है। कांग्रेस हो या JMM हो, उनको और कुछ नजर ही नहीं आता है। कांग्रेस ने अभी अपना घोषणापत्र निकाला है और बेईमानी देखिए वे कह रहे हैं कि, आपका एक्स-रे करेंगे। पीएम ने आगे कहा कि, कितनी जमीन है, घर कहां है, कितने कमरे हैं, घर में सोना है कि नहीं है, चांदी है कि नहीं है, मंगलसूत्र है कि, नहीं है, जांच करवाएंगे और फिर उसमें से कुछ हिस्सा आपसे छीन लेंगे और आपसे वो लेकर अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। क्या आप आपकी पूंजी छिनने देंगे।

कांग्रेस पर पीएम मोदी का तंज

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने आगे अपने संबोधन में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि, आतंकी हमले होने के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जा जाकर रोती थी। वो समय चला गया जब हम विश्व में जाकर रोते रहे। पीएम ने कहा कि, आज स्थिति ये है कि, पाकिस्तान दुनिया में जा जाकर रो रहा है।‘बचाव-बचाव’ चिल्ला रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के इस शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं, लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है।