H

मध्य प्रदेश में गिरेंगे बड़े-बड़े ओले, तूफानी हवाएं बरपाएंगी कहर, IMD ने बारिश को लेकर दिया बड़ा अपडेट

By: Sanjay Purohit | Created At: 15 May 2024 05:35 AM


मई का आधा महीना बीतने को है, और जिस मौसम में भीषण गर्मी पड़नी चाहिए, उसमें मानसून की तरह बारिश हो रही है।

bannerAds Img
मई का आधा महीना बीतने को है, जिस मौसम में भीषण गर्मी पड़नी चाहिए, उसमें मानसून की तरह बारिश हो रही है। मंगलवार को भी कई जिलों में पानी गिरा। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं। प्रदेश में विदिशा, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दतिया, इंदौर, पन्ना और बैतूल के मुलताई, गुना, अशोकनगर में मंगलवार दोपहर को तेज आंधी के साथ पानी गिरा। शाम होते—होत भोपाल कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, तेज गति से हवाएं भी चली।

धार जिले के मनावर में तेज रफ्तार से चली आंधी और उसके बार गिरे पानी से केले की फसल को नुकसान पहुंचा है। दमोह में भी तेज हवाओं के साथ पानी गिरा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती मौसम तंत्र के कारण प्रदेश में मौसम ऐसा हुआ है। आईएमडी की मानें तो 16 मई तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है।