H

अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को गोद में लेकर किए रामलला के दर्शन

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 20 March 2024 10:53 AM


प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग राम लला के दर्शन किए। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एवं उनके परिवार की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई हैं।

bannerAds Img
भारत लौटने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस एवं बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या पहुंच गई हैं। वहां प्रियंका ने परिवार संग राम लला के दर्शन किए। बता दें कि, ये 2024 में पहली बार है जब प्रियंका चोपड़ा भारत आई हैं। अब ग्लोबल स्टार अपने परिवार के साथ राम लला के दर्शन को पहुंची हैं।

प्रियंका चोपड़ा को कई इवेंट्स में देखा जा चुका है

देश आने के बाद से अभी तक प्रियंका चोपड़ा को कई इवेंट्स में देखा जा चुका है। सबसे पहले उन्होंने अपने ज्वेलरी ब्रांड बुल्गारी के स्टोर का उद्घाटन किया था। मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में ये स्टोर खुला है। ये भारत का पहला बुल्गारी स्टोर है। फिर प्रियंका को ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट एवं श्लोका मेहता के साथ होली की पार्टी करते देखा गया। उनका पिंक साड़ी एवं करोड़ों की ज्वेलरी वाला लुक वायरल हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा ने किए राम लला के दर्शन

19 मार्च को प्रियंका चोपड़ा, अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंची थीं। यहां प्रियंका ने अपने प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तले बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म Women of My Billion की घोषणा की। इस सबके बाद अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा राम लला से मिलने और उनके दर्शन करने पहुंची हैं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती दिखाई दिए।

ऑरेंज ड्रेस में मालती बहुत क्यूट लग रही हैं

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एवं उनके परिवार की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई हैं। बता दें कि, फोटोज में प्रियंका चोपड़ा को येलो सूट पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी गोद में बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस को उठाया हुआ है। ऑरेंज ड्रेस में मालती मेरी बहुत क्यूट लग रही हैं।