H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

MP में बीजेपी के चार चेहरे - बनावटी भाजपा ,दिखावटी भाजपा ,मिलावटी भाजपा और सजावटी भाजपा - कमलनाथ

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 16 September 2023 01:43 PM


कमलनाथ ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को सीएम शिवराज सिंह के नाम पर वोट मांगने में शर्म आ रही हैं, इसलिए बाहर से नेता लाने की जरूरत पड़ रही है।

banner
एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। बीजेपी-कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी समर में हुंकार भर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों ही दलों के नेताओं के बीच खूब जमकर जुबानी तीर छोड़े जा रहे है। इस सब के बीच बीजेपी जहां जनता की नब्ज टटोले के लिए राज्य में "जन आशीर्वाद यात्रा" निकाल रही तो इसकी तोड़ के लिए कांग्रेस प्रदेशभर में "जन आक्रोश यात्रा" निकालने जा रही है।

गणेश चतुर्थी से "जन आक्रोश यात्रा" शुरू होगी

इसी यात्रा की रुपरेखा बनाने के लिए आज एमपी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बैठक की गई। बता दें कि, गणेश चतुर्थी से जन आक्रोश यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा 11400 किलोमीटर की होगी,15 दिन और राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर "जन आक्रोश यात्रा" निकलेगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, डॉ.गोविंद सिंह, सुरेश पचौरी,अजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी, कांतिलाल भूरिया मौजूद रहे।

हर पार्टी का हर व्यक्ति का DNA होता है

इस दौरान कांग्रेस ने "जन आक्रोश यात्रा" की थीम सांग भी जारी किया है। वहीं एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य की शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, आज नौजवानों की सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगार है। पढ़ा-लिखा युवा बेरोजगार घूम रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश कृषि आधारित प्रदेश है, 47 से 69 तक कांग्रेस का चुनाव चिन्ह 2 बैल जोड़ी था। उसके बाद गाय बछड़ा चुनाव चिन्ह था। हर पार्टी का हर व्यक्ति का DNA होता है।

BJP को सीएम के नाम पर वोट मांगने में शर्म आ रही है

कमलनाथ ने तंज भरे अंदाज में कहा कि, दिल्ली से भिड़ आ रही है। भारतीय जनता पार्टी को सीएम शिवराज सिंह के नाम पर वोट मांगने में शर्म आ रही हैं, इसलिए बाहर से नेता लाने की जरूरत पड़ रही है। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, मध्यप्रदेश में बीजेपी के चार चहरे है - बनावटी भाजपा, दिखावटी भाजपा, मिलावटी भाजपा और सजावटी भाजपा।

एमपी में गुमराह करने की राजनीति हो रही है

पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, मध्य प्रदेश में गुमराह करने की राजनीति हो रही है। हम जनता का ध्यान आकर्षण कराएंगे। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश के भविष्य का यह चुनाव है। मध्य प्रदेश के मतदाता समझदार हैं। सच्चाई का साथ देंगे। कमलनाथ ने कहा कि, एमपी में नौकरी में घोटाला, खाद बीज में घोटाला, हर चीज में घोटाला हो रहा है।