H

बिहार में NDA की जीत का श्रेय PM मोदी और CM नीतीश कुमार को जाता है - चिराग पासवान

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 05 June 2024 08:33 AM


LJP (रामविलास) प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि, आज मैं और मेरी पार्टी के सभी सांसदों ने उनसे मिलकर उनका धन्यवाद किया, उनको बधाई दी और उनका आशीर्वाद लेने आए थे।

bannerAds Img
बिहार के CM नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद LJP (रामविलास) प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया है और NDA का बिहार में जो प्रदर्शन रहा है, उसका बड़ा श्रेय जहां एक तरफ पीएम मोदी को जाता है तो वहीं इसका श्रेय मेरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को भी जाता है।

हम सब लोग आज दिल्ली जा रहे हैं

LJP (रामविलास) प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि, आज मैं और मेरी पार्टी के सभी सांसदों ने उनसे मिलकर उनका धन्यवाद किया, उनको बधाई दी और उनका आशीर्वाद लेने आए थे। मुख्यमंत्री जी ने भी दिल खोल कर बधाई और आशीर्वाद दिया। आगे सरकार बनाने के लिए हम सब लोग आज दिल्ली जा रहे हैं।

हम पीएम मोदी के साथ - चिराग पासवान

वहीं कल चिराग पासवान ने कहा था कि, यह जनता का प्यार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशिर्वाद है। कैबिनेट मंत्री बनने के सवाल पर पासवान ने कहा कि, उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसी तरह की मांग नहीं करने जा रही है। इसके साथ ही चिराग ने आगे साफ-साफ कहा कि, हम बिना किसी शर्त के अपना समर्थन पीएम मोदी को देंगे।