H

दिल्ली में लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार, बॉर्डर से देश में लाता था गोला-बारूद

By: Sanjay Purohit | Created At: 06 February 2024 09:48 AM


दिल्ली पुलिस ने लश्कर ए-तैयबा के सक्रिय मॉड्यूल के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह मॉड्यूल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय है।

bannerAds Img
दिल्ली पुलिस ने लश्कर ए-तैयबा के सक्रिय मॉड्यूल के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आतंकी की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई। यह मॉड्यूल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार से हथियार और गोला बारूद प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सेना का सेवानिवृत कर्मी है। यह गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सफल ऑपरेशन के बाद हुई, जिसके कारण पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से संचालित होने वाले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। विभिन्न हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल होने के आरोप में पांच आतंकवादी सहयोगियों को पहले करनाह में हिरासत में लिया गया था।