H

CM मोहन यादव ने कांग्रेस के 18 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम तय नहीं होने पर ली चुटकी

By: Sanjay Purohit | Created At: 21 March 2024 06:49 AM


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, लोकतंत्र में जल्दी से प्रत्याशी मैदान में आए तो चुनाव हो जाए, लेकिन क्या करें, कांग्रेस के संकट इतने हैं कि वो निपट ही नहीं रहे हैं।

bannerAds Img
अधिकांश प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। लोकतंत्र में तो हम चाहते हैं कि सभी पार्टियां स्वस्थ रहे और अपने मैदान पकड़े लेकिन दुर्भाग्य के साथ अभी कांग्रेस के ठिकाने नहीं हैं। मेरी जानकारी में अभी उनके 18 प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है ये बात आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बयान देते हुए कही है।

कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष करते हुए CM ने कहा

आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, अब भी कांग्रेस के 18 प्रत्याशी घोषित किए जाने शेष हैं, हम उम्मीद कर रहे हैं कि लोकतंत्र में जल्दी से प्रत्याशी मैदान में आए तो चुनाव हो जाए, लेकिन क्या करें, कांग्रेस के संकट इतने हैं कि वो निपट ही नहीं रहे हैं।

आज से प्रत्याशियों का नामांकन फॉर्म भरने का क्रम जारी हुआ, सीएम डॉ. यादव ने आज सीधी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा का नामांकनपत्र दाखिल कराया, लोकसभा चुनाव के संदर्भ में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, राज्य में जिस तरह का वातावरण दिख रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का है और जनता का ‘‘रिस्पांस’’ भी है। आज से हमारे प्रत्याशियों का नामांकन पत्र भरने का क्रम भी शुरू हो गया है।