H

आखिरी समय में कांग्रेस ने बदले पत्ते! अमेठी नहीं इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 May 2024 06:56 AM


गांधी परिवार का गढ़ रहा यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर कांग्रेस ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। माना जा रहा है कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी की बजाए रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं।

bannerAds Img
गांधी परिवार का गढ़ रहा यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर कांग्रेस ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। माना जा रहा है कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी की बजाए रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं अमेठी से बीजेपी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस केएल शर्मा को चुनावी मैदान में उतार सकती है। पार्टी यूपी की दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा गुरुवार को दोपहर में कर सकती है।

प्रियंका गांधी कहां से लड़ेंगी चुनाव?

प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव रायबरेली से नहीं लड़ेंगी। हालांकि अभी तक राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी को सोनिया गांधी के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद रायबरेली से कांग्रेस टिकट दे सकती है। ये फैसला चौंकाने वाला इसलिए है, क्योंकि राहुल गांधी अमेठी से 2004 से 2019 तक सांसद रहे हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव अमेठी और केरल की वायनाड सीट से लड़ा, लेकिन वो अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए। इस बार भी राहुल गांधी वायनाड सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। वैसे अमेठी और रायबरेली में 20 मई को वोटिंग होनी है। दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया 3 मई तक चलेगी। स्मृति ईरानी अमेठी सीट से नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। दरअसल, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में कांग्रेस को यूपी की 80 में से 17 सीटें दी गई है। इस 17 सीटों में अमेठी और रायबरेली शामिल है।