H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

प्रदेश भर में जारी बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा, आज यात्रा में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

By: Richa Gupta | Created At: 14 September 2023 12:07 PM


राज्य में 5 स्थानों से जन-आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है। यात्राओं में राज्य के नेताओं के साथ केंद्रीय नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। बीजेपी के दिग्गज नेता जनता का आशीर्वाद ले रहे।

banner
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रही है। इन यात्राओं के द्वारा आमजन से सीधे संपर्क किया जा रहा है। अब तक यात्राओं ने लगभग 60 लाख लोगों से संपर्क साधा है। राज्य में 5 स्थानों से जन-आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है। यात्राओं में राज्य के नेताओं के साथ केंद्रीय नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। इस यात्रा के समापन पर भोपाल में महाकुंभ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश भर से लगभग 10 लाख लोग हिस्सा लेंगे। बीजेपी के दिग्गज नेता जनता का आशीर्वाद ले रहे।

एमपी के रण में जुटेंगे दिग्गज

रथ सभाओं और मंच सभाओं के द्वारा हो रहा राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार। आज भी एमपी के रण में जुटेंगे केंद्र और राज्य के दिग्गज। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, पीयूष गोयल भी होंगे जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल। सीएम शिवराज, वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, तुलसी सिलावट, फग्गन सिंह कुलस्ते, कैलाश विजयवर्गीय पहुंचेंगे जनता के बीच। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, दिल्ली सांसद प्रवेश वर्मा भी होंगे जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल।

करैरा से जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आज यानी 14 सितंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री करैरा से जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे और ग्वालियर में 12 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा जारी है। भाजपा इस यात्रा में दिग्गज और स्टार नेताओं को उतार रही है।