H

ड्रीम गर्ल के सामने बॉक्सर, विजेंदर सिंह लड़ेंगे मथुरा से चुनाव !

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 30 March 2024 09:54 AM


सूत्रों की मानें तो कांग्रेस मथुरा लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को चुनाव लड़वा सकती है। हालांकि अभी उनके नाम पर पार्टी में मंथन जारी है।

bannerAds Img
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन के तहत कांग्रेस को प्रदेश में 17 लोकसभा सीट मिली है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस मथुरा लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को चुनाव लड़वा सकती है। हालांकि अभी उनके नाम पर पार्टी में मंथन जारी है।

बीजेपी ने मथुरा सीट पर हेमा मालिनी को उम्मीदवार बनाया है

दरअसल, यूपी की मथुरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। हेमा मालिनी लगातार 2 बार इस सीट पर चुनाव जीत चुकी हैं। इस बार हेमा जीत की हैट्रीक लगाने की तैयारी कर रही है। वहीं कांग्रेस इस सीट पर कुछ नया प्रयोग करने की तैयारी कर रही है।

विजेंद्र सिंह के नाम पर मंथन

सूत्रों की मानें तो इस सीट पर कुछ और नाम रेस में बताए जा रहे हैं, लेकिन सबसे आगे विजेंदर सिंह का नाम चल रहा है। आपको बता दें कि, कांग्रेस ने बीते 28 मार्च को उत्तर-प्रदेश के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। तब कांग्रेस ने गाजियाबाद से डॉली शर्मा को उम्मीदवार बनाया था। बता दें कि, कांग्रेस ने वाराणसी से अजय राय को पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी को लेकर खुलासा नहीं किया है।