H

MP Election Result 2024: नकुलनाथ और दिग्विजय सिंह पीछे, सिंधिया और शिवराज आगे

By: Richa Gupta | Created At: 04 June 2024 04:50 AM


लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर आज सुबह से मतगणना जारी है। प्रदेश के 2 पूर्व सीएम समेत केंद्रीय मंत्री और कई दिग्गजों की साख आज दांव पर है।

bannerAds Img
MP Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर आज सुबह से मतगणना जारी है। प्रदेश के 2 पूर्व सीएम समेत केंद्रीय मंत्री और कई दिग्गजों की साख आज दांव पर है। वहीं शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। हॉट सीटों की बात करें तो गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं। विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान आगे हैं।

बीजेपी के विवेक बंटी साहू आगे

वहीं राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पीछे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी के विवेक बंटी साहू आगे हैं। झाबुआ रतलाम सीट से बीजेपी आगे चल रही है। यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया पीछे चल रहे हैं।

सबसे अहम सीट विदिशा, गुना और राजगढ़

इस चुनाव में सबसे अहम सीट विदिशा, गुना और राजगढ़ है क्योंकि यहां से प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के सामने कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक ओंकार सिंह मरकाम चुनावी मैदान में हैं। सीधी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलेश्वर पटेल तो भिंड से फूल सिंह बरैया, रतलाम झाबुआ सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया, छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।