मां शारदा के दरबार जाएंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
By: Richa Gupta | Created At: 02 November 2023 09:18 AM
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टी के दिग्गज नेता प्रचार-प्रसार में जुटे गए हैं। गुरुवार को बीजेपी के कई दिग्गज नेता प्रदेशभर में अपना दम दिखाने के लिए अलग-अलग जिलों के दौरे पर रहेंगे।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टी के दिग्गज नेता प्रचार-प्रसार में जुटे गए हैं। गुरुवार को बीजेपी के कई दिग्गज नेता प्रदेशभर में अपना दम दिखाने के लिए अलग-अलग जिलों के दौरे पर रहेंगे। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह 10 बजे मैहर पहुंचकर माता शारदा के करेंगे दर्शन। सुबह 10.30 बजे रोड शो में होंगे शामिल।
अपने समर्थकों के लिए करेंगे प्रचार
अपने 4 समर्थक प्रत्याशियों गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी,राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, तुलसी सिलावट के लिए करेंगे प्रचार। दोपहर 1 बजे सागर जिले के सुरखी विधानसभा के जयसिंह नगर में करेंगे आमसभा। दोपहर 2.55 बजे रायसेन जिले की सांची विधानसभा के गैरतगंज में करेंगे आमसभा। शाम 5.30 बजे धार जिले की बदनावर विधानसभा के बिडवाल में होंगी सिंधिया की आमसभा, रात 8.20 बजे इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा के कंपेल में आमसभा को करेंगे संबोधित।