H

MP में बारिश के साथ लू का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

By: Richa Gupta | Created At: 07 June 2024 05:41 AM


मध्य प्रदेश में नौतपा खत्म होते ही बारिश का दौर शुरू होने वाला है। लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में नौतपा खत्म होते ही बारिश का दौर शुरू होने वाला है। लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 36 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही दतिया, सीधी, रीवा, मऊगंज, निवाड़ी में तेज हवाओं के साथ लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, देवास, शाजापुर, अशोक नगर, शिवपुरी, दतिया,सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्ना में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दतिया, सीधी, रीवा, मऊगंज, निवाड़ी में तेज हवाओं के साथ लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

13 जून से मिल सकती है राहत

केरल में एक दिन पहले दस्तक देने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे राज्य में मानसून के समय पर पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया केरल में मानसून की एंट्री के बाद करीब 15 दिन में ये मध्य प्रदेश में एंट्री ले सकता है। ऐसे में 12- 13 जून तक प्रदेशवासियों को लू की लपटों और प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है।