H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

दिग्विजय सिंह विदेशी ताकतों से प्रेरित हैं - वीडी शर्मा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 23 August 2023 03:17 PM


MP बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, दिग्विजय सिंह जैसे व्यक्ति जो हमेशा से भारत को बदनाम करने के लिए देश के अंदर इस प्रकार के प्रश्न खड़े करने के लिए पहचाने जाते हैं।

banner
एमपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज यानी की बुधवार को पार्टी कार्यालय में एक बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, आज 39 घोषित प्रात्याशियों की बैठक हुई। आगामी चुनाव के पहले प्रत्याशी घोषित करने की हिम्मत अगर किसी ने दिखाई तो वह भारतीय जनता पार्टी ने दिखाई है। आपको बता दें कि, इसी साल के अंत में एमपी में विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर बीजेपी अपनी पूरी तैयारी में लगी हुई हैं।

प्रत्येक बूथ पर चुनाव जीतना बीजेपी का लक्ष्य है

वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, चुनाव की दृष्टि से जो-जो करने के लायक काम है, उन कामों के बारे में जानकारी दी गई है। प्रत्येक बूथ पर चुनाव जीतना भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक पन्ने को चुनाव जीतना है। माइक्रोमैनेजमेंट के तहत हम काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा है।

दिग्विजय सिंह जैसे व्यक्ति हमेशा से भारत को बदनाम करते हैं

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, दिग्विजय सिंह जैसे व्यक्ति जो हमेशा से भारत को बदनाम करने के लिए देश के अंदर इस प्रकार के प्रश्न खड़े करने के लिए पहचाने जाते हैं। यह हमेशा देश का विरोध करते हैं। अगर यह कहां जाए तो कोई गलत नहीं और ऐसे लोगों को देशद्रोही कहा जाए तो उसमें भी कोई गलत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, आतंकवादी के घर मिलने गए थे दिग्विजय सिंह जी जबकि आतंकवादी को कोर्ट ने दोषी बताया था।

दिग्विजय सिंह विदेशी ताकतों से प्रेरित हैं

उन्होंने आगे कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि, ये वही दिग्विजय हैं कि, जब देश का मान और सम्मान बढता है तो इनको दिक्कत होती है। दिग्विजय सिंह वामपंथी कांग्रेसी हैं। यह दुर्भाग्य जनक नहीं यह देश के खिलाफ साजिश है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, जिन वैज्ञानिकों ने परिश्रम करके इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। हम सबको उनके लिए दुआएं मांगनी चाहिए। हम सबको कहना चाहिए कि, मिशन सफल होना चाहिए। दिग्विजय उनको कहते हैं कि, पेमेंट नहीं मिल रहा है। दिग्विजय सिंह को भारत को बदनाम करने में ही आनंद आता है। दिग्विजय सिंह विदेशी ताकतों से प्रेरित हैं।