H

RSS-BJP की विचारधाराएं हिंसा और नफरत फैला रहीं - राहुल गांधी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 January 2024 09:18 AM


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, हम ‘नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं।

bannerAds Img
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने आज यानी की सोमवार को किशनगंज से बिहार में प्रवेश कर लिया हैं। वहीं यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, RSS और BJP की विचारधाराएं देश में हिंसा और नफरत फैला रही हैं।

बीजेपी के शासन में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग लड़ रहे हैं

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने आज सोमवार को किशनगंज से बिहार में प्रवेश कर लिया है। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया। वहीं यहां पर राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग लड़ रहे हैं।

RSS-BJP की विचारधाराएं हिंसा और नफरत फैला रहीं

पश्चिम बंगाल से बिहार पहुंची ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ने देश में हिंसा और नफरत फैलाई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे अपने इस संबोधन में कहा कि, हम ‘नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं।