H

IMD ने जारी की चेतावनी, एमपी में 7 दिन पहले आ रहा मानसून

By: Sanjay Purohit | Created At: 04 June 2024 07:06 AM


मध्यप्रदेश में 14-15 जून और भोपाल में 18 जून तक मानसून आने की संभावना बन सकती है। प्रदेश में मानसून की सामान्य तारीख 16 और भोपाल में 20 जून है।

bannerAds Img
उत्तर भारत में तीखी गर्मी के बीच दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून मेहरबान है। आइएमडी के मुताबिक मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले एक-दो दिन में यह पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में अभी दक्षिण पश्चिम मानसून का ट्रेंड जिस तरह बना है उससे उम्मीद है कि मानसून समय से पहले दस्तक दे। ऐसी ही रफ्तार रही तो प्रदेश में 14-15 जून और भोपाल में 18 जून तक मानसून आने की संभावना बन सकती है। प्रदेश में मानसून की सामान्य तारीख 16 और भोपाल में 20 जून है।