H

वायनाड सीट पर भी राहुल गांधी ने बनाई बढ़त, सीपीआई से मिल रही टक्कर

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 June 2024 03:59 AM

केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। वे 2019 का आम चुनाव भी यहां से जीते थे। इस बार उन्हें सीपीआई की प्रत्याशी एनी राजा से टक्कर मिली है। इस सीट पर भाजपा ने के. सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है।

bannerAds Img

2019 में राहुल गांधी ने पीपी सुनीर को हराया

वायनाड केरल के उत्तर पूर्व में स्थित है। 1980 में कोझिकोड और कन्नूर जिले से अलग कर बनाया गया। वायनाड में कलपेट्टा, मननतवडी और सुल्तान बतेरी नगरीय कस्बे हैं। 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी को 706,367 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे स्थान पर माकपा के पीपी सुनीर को 274,597 मत मिले थे। 2014 में कांग्रेस के एमआई शनावास जीते थे। शनावास को 377,035 वोट मिले थे।