H

रामनिवास रावत के BJP में शामिल होने पर उमंग सिंघार ने कसा तंज

By: Richa Gupta | Created At: 02 May 2024 06:39 AM


लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश में आर-पार की लड़ाई चल रही है। उमंग सिंघार ने रामनिवास रावत के पार्टी छोड़ने पर कहा कि रामनिवास रावत को पार्टी ने बहुत सम्मान और पद दिए।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश में आर-पार की लड़ाई चल रही है। उमंग सिंघार ने रामनिवास रावत के पार्टी छोड़ने पर कहा कि रामनिवास रावत को पार्टी ने बहुत सम्मान और पद दिए। शायद वह भारतीय जनता पार्टी में उन्हें कभी नहीं मिलेगा। उनका आखिरी बुढ़ापा है तो भी उनके पीछे कुर्सी लग रहेगी, ऐसा नहीं होता है। दरअसल मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ग्वालियर चंबल-अंचल के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

कांग्रेस को एक रखा है

उमंग सिंघार ने आगे कहा कि मुद्दों से भटकाना भारतीय जनता पार्टी की आदत रही है। कांग्रेस पार्टी ने समय के अनुसार संविधान में संशोधन किए लेकिन हमने कभी संविधान बदलने की कोशिश नहीं की। राहुल गांधी को लॉन्च न हो रहे रॉकेट वाले सीएम के बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत मजबूत हैं। उन्होंने देश के अंदर कांग्रेस को एक रखा है यह उनकी सोच है।

पार्टी छोड़कर पार्टी के प्रति गद्दारी करके गए

रामउन्होंने कहा कि रामनिवास रावत को पार्टी ने बहुत सम्मान और पद दिए। शायद वह भारतीय जनता पार्टी में उन्हें कभी नहीं मिलेगा। उनका आखिरी बुढ़ापा है तो भी उनके पीछे कुर्सी लगी रहेगी, ऐसा नहीं होता है। जब आप पूर्व विधायक थे तब आप पार्टी छोड़कर क्यों नहीं गए। आज विधायक थे तो पद की लालसा थी, इसलिए आप पार्टी छोड़कर पार्टी के प्रति गद्दारी करके गए।

ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस बहुत मजबूत है- उमंग सिंघार

उमंग सिंघार ने रामनिवास रावत के उस आरोप पर भी बयान दिया है जिसमें रामनिवास रावत ने कहा कि दिग्विजय सिंह की वजह से ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस के हालात बिगड़े। अब प्रदेश में हालात बिगड़ने लगे हैं। इस पर उमंग सिंघार ने कहा, ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस बहुत मजबूत है। हमारे पास 16 विधायक हैं। इसका जवाब आने वाले दिनों में परिणाम के समय दिख भी जाएगा।