H

बीजेपी एमपी की 29 की 29 सीट जीतेगी, साथ में वोट प्रतिशत बढ़ेगा - वीडी शर्मा

By: Richa Gupta | Created At: 01 June 2024 09:13 AM


देशभर में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण मतदान और भाजपा प्रदेश कार्यालय में चल रही बैठकों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान दिया है।

bannerAds Img
देशभर में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण मतदान और भाजपा प्रदेश कार्यालय में चल रही बैठकों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, आज मतदान का आखिरी चरण है और इसके अंदर आम जनता जनार्दन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने के संकल्प के साथ वोट करेंगी। भाजपा ऐतिहासिक वोटों के साथ विजय श्री हासिल करेगी। बीजेपी एमपी की 29 की 29 सीट जीतेगी साथ में 10 फ़ीसदी वोट प्रतिशत बढ़ेगा।

Read More: मतगणना की तैयारी हुई तेज : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और भोपाल कलेक्टर ने किया भोपाल स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

भाजपा प्रदेश कार्यालय में चल रही बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले कि, आज एमपी के सभी लोकसभा और विधानसभाओं के विस्तारक जो अपना पूर्ण समय लगाकर चुनाव की तैयारी और प्रबंधन में लगे थे, ऐसे कार्यकर्ता जो पर्दे के पीछे रह कर काम करते हैं पूरी मजबूती के साथ मेहनत करते हैं उनकी बैठक थी।

कांग्रेस चुनाव में हार के डर के कारण बहाने ढूंढ रही

एग्जिट पोल पर कांग्रेस प्रवक्ताओं के नहीं बैठने पर कहा कि, कांग्रेस जिसने 55 वर्षों तक देश में राज किया है, और जब इतने साल तक राज किया देश में तो क्या अभी तक लोकतांत्रिक तरीके से आप राज कर रहे थे क्या? जो भी होता है संविधान और कानून के तहत होता है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इतना विश्वास, इससे कांग्रेस को एलर्जी क्यों है। कांग्रेस चुनाव में हार के डर के कारण बहाने ढूंढ रही है और इसलिए वो अपने प्रवक्ताओं को नहीं बैठाएगी।

कांग्रेस आज बुरे हालात में

कांग्रेस आज बुरे हालात में है। जीत और हार तो वह था जब संसद में केवल दो लोग थे बीजेपी से... उस समय कांग्रेस मजाक उड़ाती थी अटल जी का। नकुलनाथ द्वारा छिंदवाड़ा कलेक्टर के खिलाफ की शिकायत को लेकर वीडी शर्मा ने साधा निशाना कहा कि, पहले ही कलेक्टर पर आरोप लगाना शुरू कर दिए। दिग्विजय सिंह पहले ही आरोप लगा रहे है। कांग्रेस आज बुरे हाल में है... कमलनाथ के बेटे