H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

BJP के नेताओं में सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं होता: Digvijay Singh

By: TISHA GUPTA | Created At: 11 September 2023 01:23 PM


राजधानी भोपाल में एक पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि पत्रकार और राजनेता लोकतंत्र को मज़बूत बनाते हैं।

banner
राजधानी भोपाल में एक पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि पत्रकार और राजनेता लोकतंत्र को मज़बूत बनाते हैं। आज के जमाने में नेता और पत्रकार के बीच आ रही दूरी में विश्वास की कमी नहीं बल्कि बौद्धिकता की कमी के चलते ऐसा हो रहा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की करी प्रशंसा

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं होता। अगर बीजेपी नेताओं की बात करें तो सेंस ऑफ ह्यूमर सिर्फ अटल बिहारी वाजपेई में था। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि वर्तमान राजनीति में अब पहले जैसा नहीं रही है। इसमें आपसी संबंधों की मर्यादा टूट सी गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा के जमाने को याद किया तो वही ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रशंसा भी की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जहां भी ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते है वह वहां ईमानदार रहते है। जब कांग्रेस में थे तो कांग्रेस की तरफ से थे अब बीजेपी में है तो वहां ईमानदारी से है।

जो धर्म को नहीं मानते वह मेरी आलोचना करते है

कार्यक्रम के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने अपने बयानों और धर्म को लेकर बेबाकी से कहा कि जो धर्म को नहीं मानते वह मेरी आलोचना करते है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसे ही लोगों को मेरी बातें गलत लगती है।

Read More: ग्वालियर में डेंगू का कहर जारी, बढ़ने लगा आंकड़ा