H

बीजेपी में शामिल हुए अशोक चव्हाण, क्या जाएंगे राज्यसभा?

By: Ramakant Shukla | Created At: 13 February 2024 08:29 AM

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। चव्हाण ने बीजेपी में शामिल होने से पहले कहा कि आज से मैं अपना राजनीतिक जीवन दोबारा शुरू कर रहा हूं।

bannerAds Img

क्या बोले अशोक चव्हाण?

चव्हाण ने कहा, हालांकि, मैंने आज किसी भी कांग्रेस विधायक को अपने साथ आने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। इस दौरान चव्हाण से पूछा गया कि उन्होंने आज सत्य साईं बाबा की पूजा करते समय क्या मांगा। अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं घर से निकलते वक्त हमेशा पूजा करता हूं। ये मेरी रोज की आदत है। अशोक चव्हाण ने कहा कि अच्छे काम के लिए बाहर जाते समय भगवान का आशीर्वाद लेना मेरी सामान्य आदत है।

बीजेपी भेजेगी राज्यसभा?

बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजा जा सकता है। चव्हाण की पार्टी में एंट्री के तुरंत बाद बीजेपी राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। हालांकि, अगर बीजेपी राज्यसभा चुनाव में चौथा उम्मीदवार उतारती है, तो अशोक चव्हाण गुट के कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की संभावना अधिक है।