H

हवाई यात्रियों के लिए खबर: भोपाल से बेंगलुरू के लिए दो उड़ानें शुरू, किराया हुआ सस्ता

By: Richa Gupta | Created At: 29 May 2024 10:05 AM


हवाई यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भोपाल से बेंगलुरु तक दो उड़ानें शुरू कर दी गई है। वहीं सीटें बढ़ने से किराये में भी कमी आई है।

bannerAds Img
हवाई यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भोपाल से बेंगलुरु तक दो उड़ानें शुरू कर दी गई है। वहीं सीटें बढ़ने से किराये में भी कमी आई है। पैसेंजर फ्रेंडली शेड्यूल होने के कारण बेंगलुरु जाना अब आसान हो गया है। दरअसल बेंगलुरु तक अधिक किराया होने की वजह से यात्री परेशान थे। अब दो उड़ानें होने से कम किराये में बुकिंग हो रही है। एक समय बेंगलुरु का किराया 15 हजार रूपये तक हो गया था। अब पांच से छह दिन पहले बुकिंग कराने पर छह से सात हजार रूपये में सीट मिल रही है। हाल ही में बेंगलुरु इवनिंग उड़ान का समय बदला गया है। यह उड़ान देर रात को रवाना होती है इससे भोपाल से बेंगलुरु जाने वालों को सुविधा हो गई है।

नागपुर से गोवा तक उड़ान का शेड्यूल जारी किया

वहीं इंडिगो ने कुछ समय पहले भोपाल से गोवा तक डायरेक्ट उड़ान अचानक बंद कर दी। यह उड़ान युवाओं की पसंदीदा उड़ान थी। इस बार समर सीजन में गोवा जाने वालों को परेशान होना पड़ा है। भोपाल से नागपुर तक भी कोई उड़ान नहीं है। हाल ही इंडिगो ने नागपुर से गोवा तक उड़ान का शेड्यूल जारी किया है। यह उड़ान दो जुलाई से प्रारंभ होने वाली है।

यहां देखें शेड्यूल

बेंगलुरू प्रस्थान शाम 07.30 बजे

भोपाल आगमन रात्रि 09.25 बजे

भोपाल प्रस्थान रात्रि 10.10 बजे

बेंगलुरू आगमन रात्रि 12.10 बजे