रायपुर - हिंदू ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के 22 वे अवतार श्रीकृष्ण जी को माने जाते है श्रीकृष्ण की पूजा अत्यंत ही शुभ और सभी की मनोकामनाओं को पूरा करने वाली मानी गई है। आज देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच राजधानी रायपुर के श्रीकृष्ण जी की जन्मोत्सव को लेकर सभी मंदिरो में विशेष सजावट की जा रही है। शहर के प्रमुख मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना कर मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है। कृष्ण जी मंदिरो में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है। शहर के अलग-अलग स्थानो में दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। आज रात्रि 12 बजे मंदिरो में श्री कृष्ण जी की विशेष शृंगार होगी
Read More: जन्माष्टमी : कृष्ण जनम भयो, आज बधावा लेके आए !
राजधानी रायपुर के मंदिरों में 12 बजे मनेगा श्रीकृष्ण जन्मउत्सव
आपको बताते चलें की रायपुर शहर विभिन्न मंदिरों में 7 और 8 सितंबर की दरमियानी रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा। जन्माष्टमी उत्सव के पहले शहर के प्रमुख इन सभी मंदिरों को सुंदर रोशनी और फूलों से सजावट की जा रही है।
Read More: जन्माष्टमी : कृष्ण जनम भयो, आज बधावा लेके आए !