H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी विधायक कृष्णा गौर ने जताई खुशी, बोली - यह बिल महिलाओं के लिए सुखद भविष्य का संकेत है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 19 September 2023 04:51 PM


कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विल को पेश करते हुए कहा कि, संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 एक बहुत ही महत्वपूर्ण विधेयक है।

banner
आज नए संसद भवन में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गयाा। इस बिल के कानून बनने के बाद लोकसभा और राज्य के विधान सभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। वहीं इस पर बीजेपी विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि, गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज सरकार ने देशभर की महिलाओं को बड़ा उपहार दिया है।

यह बिल महिला के लिए सुखद भविष्य का संकेत है

बीजेपी विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि, इस बिल का पेश होना महिला के लिए सुखद भविष्य का संकेत है। हमारी पार्टी महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण की है। तो वहीं कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा का कहना है कि, पूर्व पीएम राजीव गांधी ने पंचायती चुनाव में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिलाया था। जिसके बाद सोनिया गांधी ने 50 फीसदी कर दिया था। 2010 में यूपीए की सरकार ने राज्यसभा में बिल पेश किया था। लेकिन लोकसभा में पास नहीं हो पाया था हम बहुमत में नहीं थे। लेकिन 2014 में बीजेपी को यह बिल पास करना था लेकिन इतने सालों बाद अब बिल लाया गया है जब बीजेपी को लग रहा है देश की महिलाएं उनका साथ नहीं देगी तो महिलाओं को लुभाने के लिए यह बिल लाया गया है।

कानून मंत्री ने संसद में पेश किया महिला आरक्षण बिल

वहीं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिल को पेश करते हुए कहा कि, संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 एक बहुत ही महत्वपूर्ण विधेयक है। आर्टिकल 239AA हम इसमें इंसर्ट कर रहे हैं, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली में 33 परसेंट महिलाओं को रिजर्वेशन मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि, बाद में हम आर्टिकल 330A में अमेंडमेंट कर रहे हैं, जिसके माध्यम से लोकसभा में एससी/एसटी के लिए सीटों का जो आरक्षण पहले से है, उसमें हम 33 परसेंट महिलाओं के आरक्षण की बात कर रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि, एक आर्टिकल 332 है, जिसमें स्टेट लेजिस्लेटिव एसेंबली में 33 परसेंट महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर रहे हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण बिल है।