H

Bhopal: संजय गुप्ता होंगे राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर! हटाए गए एपी सिंह

By: Richa Gupta | Created At: 08 February 2024 06:52 AM


मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए संजय गुप्ता रिटर्निंग ऑफिसर हो सकते है। लेबर कमिश्नर संजय गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया जा सकता है।

bannerAds Img
Bhopal: राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। चुनाव आयोग ने विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को राज्यसभा चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर के पद से हटा दिया है। इस मामले में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए हटाने की कार्रवाई की है।

एक साल के एक्सटेंशन पर

बता दें प्रमुख सचिव एपी सिंह रिटायर होने के बाद एक साल के एक्सटेंशन पर हैं और एपी सिंह एक्सटेंशन पर रहते हुए चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हो सकते। लेकिन मध्यप्रदेश विधानसभा ने रिटर्निंग ऑफिसर के लिए एपी सिंह का नाम इलेक्शन कमीशन को भेजा था। लेकिन चुनाव आयोग ने एपी सिंह के नाम को खारिज कर दिया। अब लेबर कमिश्नर संजय गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

कटारे ने पत्र लिखा था

गौरतलब है कि उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने चुनाव आयोग पत्र लिख एपी सिंह को हटाने की मांग की थी। कटारे ने पत्र में लिखा था कि मध्यप्रदेश में पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अप्रैल 2024 से पहले राज्यसभा के ये चुनाव कराए जाना प्रस्तावित है। इस संदर्भ में जानकारी में लाना चाहता हूं कि विधानसभा के मौजूदा प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह 31 मार्च 2023 को ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

यह है गाइड लाइन

ऐसे अफसर जिनके रिटायरमेंट में छह महीने से कम का समय रहता है, या जो सेवावृद्धि पर है। वो राज्यसभा (चुनाव) निर्वाचन की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते। एपी सिंह 31 मार्च 2023 को रिटायर हो चुके हैं। एपी सिंह एक्सटेंशन पर हैं। ऐसे अफसर चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते है।