H

अमेठी-रायबरेली से राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी को लेकर जयराम रमेश बोले- शाम तक होगी घोषणा

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 May 2024 10:07 AM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारी पर जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस चुनाव समिति ने पूरी जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष को दी है। उन्होंने बताया कि उनका मानना है कि आज शाम तक आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।

bannerAds Img

शाम तक होगी घोषणा

जयराम रमेश ने कहा, "हम चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें पूरे देश में चुनाव प्रचार करना है। दोनों ही हमारे स्टार प्रचारक हैं। कांग्रेस चुनाव समिति, कांग्रेस संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़े। लेकिन यह उनकी पसंद है और उन्हें ही तय करना है।" भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "पहले चरण के मतदान के बाद ही यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो गई है। दूसरे चरण में भाजपा की सीटें बहुत कम हो जाएंगी। पहले और दूसरे चरण के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इंडी गठबंधन को निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है।"