H

लव कुश रामलीला में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किया रावण दहन

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 25 October 2023 03:39 PM


बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी फिल्म तेजस का भी प्रचार किया, जो 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

banner
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में कल यानी की मंगलवार को रावण के पुतले का दहन किया। बता दें कि, इस आयोजन के 50 साल के इतिहास में ऐसा करने वाली वह पहली महिला बन गईं। कंगना रनौत ने तीर चलाकर रावण के पुतले में आग लगाई और ‘जय श्री राम' का उद्घोष किया। banner

50 साल में पहली बार हुआ ऐसा

अभिनेत्री कंगना रनौत की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं समेत सैकड़ों लोग कार्यक्रम स्थल पर एकत्र थे। वहीं दिल्ली की लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि, लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि, किसी महिला ने रावण के पुतले को आग लगाई है।

तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज होगी

आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी फिल्म तेजस का भी प्रचार किया, जो 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस ने कहा कि, यह फिल्म भारतीय सैनिकों के कठिन जीवन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि, यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे हमारे भारतीय सैनिक हमारी रक्षा करते हैं और अपनी जान देने में जरा भी नहीं हिचकते। banner