H

जयंत चौधरी बोले- दिल जीत लिया, पढ़िए सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया

By: Ramakant Shukla | Created At: 09 February 2024 08:42 AM

मोदी सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ के लिए तीन और नामों का ऐलान किया है। ये हस्तियां हैं - चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन। ऐलान होने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है। सोनिया गांधी ने नरसिम्हा राव को सम्मान दिए जाने का स्वागत किया है।

bannerAds Img

जयंत चौधरी ने लिखा - दिल जीत लिया

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गठबंधन के लिए भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के बीच समझौते की खबरें आ रही हैं। ऐसे में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना बहुत अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर जब इसकी घोषणा की तो जयंत चौधरी ने उसे रीट्वीट करते हुए लिखा - दिल जीत लिया।जयंत चौधरी की इस प्रतिक्रिया के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

नरसिम्हा राव की बेटी बोली- बहुत खुश हूं

वहीं नरसिम्हा राव की बेटी वाणी राव ने कहा कि वे बहुत खुश हैं और इसके लिए मोदी सरकार का धन्यवाद देती हैं। बता दें, कांग्रेस पर आरोप लगाए जाते हैं कि उसने नरसिम्हा राव को वो सम्मान नहीं दिया, जिसके वो हकदार थे।